2009-09-09 12:16:20

कास्टेल गोनदोल्फोः ब्राज़ील के धर्माध्यक्षों से बुलाहटों पर ध्यान केन्द्रित करने का आग्रह


रोम शहर के परिसर में कास्टेल गोन्दोल्फो स्थित परमधर्मपीठीय प्रेरितिक प्रासाद में सोमवार को ब्राज़ील के काथलिक धर्माध्यक्षों ने सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें से मुलाकात कर उनका सन्देश सुना। ब्राज़ील धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के सदस्य सन्त पापा से अपनी पंचवर्षीय पारम्परिक मुलाकात के लिये रोम आये थे।

धर्माध्यक्षों को दिये सन्देश में सन्त पापा ने बुलाहटों पर ध्यान केन्द्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिये आवश्यकता है ऐसे विश्वसनीय पुरोहितों की जो लोगों की आध्यात्मिक एवं प्रेरितिक ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम हों।

ब्राज़ील की 80 प्रतिशत जनता यानि साढ़े 14 करोड़ लोग काथलिक धर्म के अनुयायी हैं किन्तु इनकी प्रेरितिक देखरेख के लिये 17,000 से भी कम पुरोहित हैं। इसका अर्थ हुआ कि प्रति 9000 काथलिकों की प्रेरितिक ज़िम्मेदारी एक पुरोहित पर रहती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.