2009-09-07 16:31:59

देवदूत संदेश प्रार्थना का पाठ करने से पूर्व संत पापा द्वारा दिया गया संदेश


देवदूत संदेश प्रार्थना का पाठ करने से पूर्व संत पापा द्वारा दिया गया संदेश

श्रोताओ, रविवार 6 सितम्बर को संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने इटली के वितेरबो नगर की प्रेरितिक भेट की। उन्होंने रविवारीय ख्रीस्तयाग की अध्यक्षता करने के बाद विश्वासियों के साथ देवदूत संदेश प्रार्थना का पाठ किया। इस प्रार्थना का पाठ करने से पूर्व उन्होंने विश्वासियों को सम्बोधित करते हुए कहाः

अतिप्रिय भाईयो और बहनो,

इस समारोही ख्रीस्तयाग के अंत में मैं पुनः ईश्वर को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने आपके धर्मप्रांतीय समुदाय को देखने के लिए मुझे मेषपालीय दौरा करने का अवसर और आनन्द प्रदान किया। मैं आपके मध्य आया हूँ ताकि आपको प्रोत्साहन दूँ और ख्रीस्त के प्रति निष्ठा में सुदृढ़ करूँ जैसा कि आपने शीर्ष वाक्य चुना हैः- अपने भाईयों को संभालोगे। येसु के ये शब्द अंतिम व्यारी के भोजन के समय प्रेरित संत पेत्रुस को सम्बोधित थे और उन्हें इस पृथ्वी पर सम्पूर्ण कलीसिया का मेषपाल होने की जिम्मेवारी सौंपी।


अनेक सदियों तक आपके धर्मप्रांत ने संत पेत्रुस के उत्तराधिकारी के साथ एकात्म भावना और स्नेह के बंधन द्वारा अपने को विशिष्ट बना लिया है। इसे मैं संत पापाओं के प्रासाद को देखते हुए और विशेष रूप से संत पापा चुने जाने के लिए प्रयुक्त किये गये सभागार को देखकर अनुभव कर सका। महान संत लियो जिन्होंने शब्दों के सघन अभ्यास द्वारा उदारता में सत्य की सेवा की इसकी साक्षी उनके उपदेश और पत्र देते हैं। उनका जन्म व्यापक क्षेत्रवाले प्राचीन तुसियो में हुआ था। संत ग्रेगोरी महान के उत्तराधिकारी संत पापा साबिनियन, का जन्म बलेरा में हुआ था, पौल तृतीय का जन्म कानिनो में हुआ था। 12 वीं सदी के उत्तरार्द्ध में संत पापाओं के निवास के लिए वितेरबो को चुना गया था। मेरे पाँच पूर्वाधिकारी यहाँ चुने गये थे और उन्में से चार की यहाँ समाधि है। 50 से अधिक संत पापाओं ने यहाँ का दौरा किया है उन्में सबसे अंत में संत पापा जोन पौल द्वितीय रहे थे जो 25 वर्ष पूर्व यहाँ आये थे। इन संत पापाओं की ऐतिहासिक सार्थकता रही है लेकिन मैं उनके आध्यात्मिक मूल्यों पर सबसे अधिक जोर देना चाहता हूँ। वितेरबो को सही में संत पापाओं का शहर का नाम दिया गया है और आपके लिए ख्रास्तीय विश्वास को जीने और साक्षी देने के लिए यह संवेग प्रदान करना जारी रखता है। वही विश्वास जिसके लिए पवित्र शहीदों वालेंतिनो और इलारियो जिनकी इस महागिरजाघर में समाधि है उन्होंने अपना जीवन दे दिया। आपकी भूमि से हुए संतों, शहीदों और धन्य आत्माओं की लम्बी सूची में वे प्रथम हैं। अपने भाईयों को सुदृढ़ करें आज मैंने प्रभु के इस निमंत्रण को गहन तीव्रता से महसूस किया। प्रिय भाईयो और बहनो प्रार्थना करें ताकि ख्रीस्त की सारी प्रजा के मेषपाल के मिशन को और अधिक निष्ठा और प्रेम से पूरा कर सकूँ। मेरी तरफ से मैं आपके धर्मप्रांतीय समुदाय को प्रभु में याद करने का आश्वासन देता हूँ ताकि इसकी विभिन्न व्याख्याएँ- जिनकी सांकेतिक प्रस्तुतियाँ जो महागिरजाघर के नये कांस्य दरवाजे पर अंकित हैं मैं उनकी सराहना कर सका - वे पूर्ण एकता और भ्रातृत्व भावना को बढ़ाये जो विश्व के सामने सुसमाचार का प्रभावी साक्षी देने की अपरिहार्य़ परिस्थितियाँ हैं। मैं इन मनोरथों को अपराह्न काल में मडोना देलला क्वेरचा के तीर्थालय की भेंट करते समय कुँवारी माता मरियम को अर्पित करूँगा। अब उस प्रार्थना के द्वारा जो स्वर्गदूत के संदेश के प्रति उनका हाँ में दिये गये जवाब का स्मरण करता है हम माता मरियम से माँगे कि वे सदैव हमारे विश्वास को मजबूत करें और आनन्दमय बनायें।

इतना कहने के बाद संत पापा ने देवदूत संदेश प्रार्थना का पाठ किया और सबको अपना प्रेरितिक आशीर्वाद प्रदान किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.