2009-09-07 12:59:48

ईसाई मुख्यमंत्री येदुगुरी सनदीनति राजसेखरा रेड्डी की मृत्यु पर पूरा देश शोकित


नयी दिल्ली, 7 सितंबर, 2009। आंध्रप्रदेश के ईसाई मुख्यमंत्री येदुगुरी सनदीनति राजसेखरा रेड्डी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो जाने पर देशवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उकान समाचार सूत्रों के अनुसार एक डॉक्टर रेड्डी के अंतिम संस्कार में लाखों की संख्या में भाग लेकर अपने दुःख को व्यक्त किया तो दूसरी ओर अग्रणी समाचार पत्रों ने अपने संपादकीय लिखकर 60 वर्षीय दिवंगत नेता को अपने श्रद्धांजलि देकर सम्मानित किया है।
विदित हो कि डॉक्टर रेड्डी की मृत्यु 3 सितंबर को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो गयी थी जब वे एक दूर-दराज़ के गाँव में सूखा राहत कार्यक्रम की शुरुआत के लिये निकले हुए थे।
राज्य में एक सप्ताह के शोक की घोषणा की गयी है। समाचार के अनुसार डॉक्टर रेड्डी ने गरीबों के उत्थान के लिये कार्य किये, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिये भी अनेक कार्यक्रम चलाये।
वाइएसआर रेड्डी के बारे ' द हिन्दु ' दैनिक ने लिखा है कि आन्ध्रप्रदेश के सबसे लोकप्रिय और राजनीति में मंजे हुए नेता थे।
स्थानीय एवं दैनिक समाचार पत्रों ने लिखा है कि डॉक्टर रेड्डी न सिर्फ राजनीति में अपना स्थान बना लिया था वरन् वे एक अच्छे ख्रीस्तीय तो थे ही दूसरे धर्मों का भी सम्मान करते थे।
उन्होंने किसानों की स्थिति सुधारने के लिये अनेक कार्यक्रम चलाया।
सीबीसीआई में आदिवासियों और दलितों के मामलों के लिये बनी समिति के अध्यक्ष जी. कोसमोन आरोक्याराज ने कहा डॉ रेड्डी का शुरु से यह मिशन था कि वे दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों के लिये कार्य करें। वे यह भी चाहते थे कि ईसाइयों पर अत्याचार करने वालों पर सरकार सख्ती से निबटे।








All the contents on this site are copyrighted ©.