2009-09-04 18:02:47

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के असामयिक निधन पर सीबीसीआई ने शोक व्यक्त किया


आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री राजशेखर रेडडी के 2 सितम्बर को हेलिकाफटर दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन सीबीसीआई ने कहा है कि वे शोकित परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं। संदेश में कहा गया है कि श्री रेडडी ने राज्य के सुदूर इलाके में अपना कर्तव्य निभाने के लिए जाते समय दुर्घटना में अपना जीवन खो दिया। वे देश के महान लोकप्रिय मुख्य मंत्रियों में से एक थे जिनके पास दर्शन था और उन्होंने आंध्रप्रदेश की जनता के कल्याण और देश के लिए काम किया। मुख्यमंत्री के रूप में उनके द्वारा आरम्भ की गयी अनेक जनकल्याणकारी कार्यों में निर्धनों और वंचित तबकों के प्रति उनका प्रेम प्रतिबिम्बित होता है। वे जनप्रिय नेता थे जिन्होंने जाति, रंग, धर्म का भेदभाव किये बिना अपना समय, ,संसाधन, ऊर्जा को लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अ4पित कर दिया। उन्होंने अपने जीवन को इस मिशन के लिए लगा दिया ताकि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन हो। देश और राज्य की जनता की भलाई के लिए उनके योगदान को याद किया जायेगा। धर्माध्यक्षों ने इस महान नेता के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना अर्पित करते हुए दुःख की इस घड़ी में राज्य की जनता तथा शोकित परिजनों के लिए साहस और सांत्वना की कामना किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.