2009-09-03 16:52:15

संत पापा द्वारा युद्ध की निरर्थकता की भर्त्सना


संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने युद्ध की निरर्थकता की भर्त्सना करते हुए लोगों का आह्वान किया है कि वे क्षमा, शांति और मेलमिलाप को अपनायें। उन्होंने पोलैंड के तीर्थयात्रियों को आमदर्शन समारोह के अवसर पर 2 सितम्बर को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहली सितम्बर को द्वितीय विश्वयुद्ध के आरम्भ होने की 70 वीं बरसी थी। मानवीय त्रासदी और युद्घ की निरर्थकता लोगों की याद में रह जाते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करें ताकि क्षमा, शांति और पुर्नमिलन की भावना लोगों के दिलों में घर करे। यूरोप और सम्पूर्ण विश्व को आज सामुदायिकता की भावना की जरूरत है जो ख्रीस्त पर तथा उनके सुसमाचार, उदारता और सत्य पर आधारित हो। स्मरण रहे कि जर्मन युद्धपोत ने पोलैंड पर 1 सितम्बर 1939 को बम गिराये तथा उत्तर, दक्षिण और पश्चिम दिशा से जर्मन सेना ने प्रवेश किया। इसके दो दिन बाद फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध घोषित कर दिया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.