2009-09-03 16:48:30

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री राज शेखर रेडडी के निधन पर महाधर्माध्यक्ष मारामपुदी जोजी ने शोक व्यक्त किया


भारत में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री राज शेखर रेडडी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हैदराबाद के महाधर्माध्यक्ष मारामपुदी जोजी ने कहा कि आंध्रप्रदेश की कलीसिया ने शोषितों और दलित ख्रीस्तीयों के अधिकारों के लिए संघर्ष करनेवाले अग्रणी नेता को खो दिया है। उन्होंने लोगों की पीड़ा और अन्याय को समझा था। दलितों के प्रति उनका समर्पण विख्यात था। उनकी अध्यक्षता में विधानसभा ने दलित ईसाईयों को भी दलित हिन्दुओं के समान अधिकार प्राप्त होनेवाले विधेयक को 26 अगस्त को पारित कर केन्द्रीय सरकार को प्रेषित किया। मान्यवर जोजी ने कहा कि उन्होंने .एक मित्र को खो दिया है। मुख्यमंत्री रेडडी ने अल्पसंख्यकों के प्रति विशेष ध्यान दिया उन्होंने सब समुदायों के लिए समानता के सिद्धान्त पर सदैव कार्य़ किया। आंध्रप्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता थी, यहाँ ईसाई प्रार्थना कर अपने धर्म का अभ्यास कर सकते थे। मान्यववर जोजी ने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श राजनेता और नेता थे। उनकी समावेशी राजनीति से सबलोगों विशेषकर निर्धनों और वंचित तबकों को लाभ मिला। उन्होंने कभी भी धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया। वे ऐसे ईसाई थे जिन्होंने अपने विश्वास की घोषणा करने से कदापि नहीं डरे।








All the contents on this site are copyrighted ©.