2009-08-20 15:56:03

नेपाल में शिक्षा के प्रति समर्पित पुरोहित फादर जेम्स जे दोननेली का निधन


ऊकान समाचार सेवा ने बताया कि नेपाल में 50 वर्षों तक अध्यापन प्रेरिताई करनेवाले अमरीकी येसुसमाजी पुरोहित फादर जेम्स जे दोननेली का काठमांडू में 17 अगस्त को निधन हो गया। वे अनेक प्रकार की बीमारियों से पीडि़त हो गये थे। 80 वर्षीय फादर दोनेल्ली ने नेपाल में शिक्षा के प्रसार हेतु अपना जीवन समर्पित कर दिया। 17 अगस्त को अवर लेडी औफ असम्पशन गिरजाघर में सम्पन्न अंतेयेष्टि धर्मविधि के दौरान येसुसमाजी पुरोहित फादर अगुस्टीन अम्माकात ने कहा कि खुशमिजाज फादर दोनेल्ली विशिष्ट शिक्षक थे। वे नेपाल के बारे में बहुत अधिक जानकारी रखते थे। वे हिमालय की विभिन्न पहाड़ी चोटियों के विशेषज्ञ तथा नेपाल के प्राकृतिक सौंदर्य़ के प्रेमी भी थे। ज्ञात हो कि 80 वर्षीय स्व. फादर दोनेल्ली का जन्म अमरीका के चिनचिनाती में हुआ थे। वे 1961 में पुरोहित अभिषिक्त होने के बाद युवा पुरोहित के रूप में नेपाल आये थे। उन्होंने नेपाल में येसुसमाजियों द्वारा संचालित दो विद्यालयों में अंगेजी का अध्यापन किया तथा एक विद्यालय में वे 10 वर्षों तक प्राचार्य़ भी रहे थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.