2009-08-17 14:49:21

बंगलोर के महाधर्माध्यक्ष बेर्नार्ड मोरास का सफाई अभियान में योगदान


बंगलोर, 17 अगस्त, 2009 । बंगलोर के महाधर्माध्यक्ष बेर्नार्ड मोरास ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य ने अनोनिमस इंडिया ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मिलकर सार्वजनिक सफाई के लिये योगदान दिया।
महाधर्माध्यक्ष के साथ और कई पुरोहितों ने भी इस अभियान में साथ दिया। ज्ञात हो कि " पवित्रा " नामक इस संगठन ने क्लीन बंगलोर अभियान के तहत लोगों में सफाई के लिये जागरुकता लाने का कार्य आरंभ किया है।
महाधर्माध्यक्ष ने सफाई अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि जब हम अपने आस-पास के इलाके़ की सफाई करते हैं तो हम पूरे शहर की सफाई में अपना बहुमूल्य योगदान देते हैं।
इसके साथ ही अगर हम अपने घर के आस-पास के क्षेत्र की सफाई करते हैं तो हम लोगों को गंदगी के कारण होने वाली कई बीमारियों से भी बचने में मदद देते हैं।
ट्रस्ट के सदस्यों ने महाधर्माध्यक्ष के सफाई अभियान के लिये उन्हें अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके योगदान से समाज में सफाई के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नेताओं और लोकप्रिय व्यक्तियों के योगदान से सफाई अभियान को बुहत लाभ होंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.