2009-08-17 14:50:36

आंध्रप्रदेश के एलुरु धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोन मुलागादा की मृत्यु


नई दिल्ली, 17 अगस्त, 2009। आंध्रप्रदेश के एलुरु धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोन मुलागादा की मृत्यु रविवार 16 अगस्त की प्रातः 12 बजकर पंद्रह मिनट में विजयवाडा के एक निजी अस्पताल में में हो गयी।
उनका अंतिम संस्कार 18 अगस्त मंगलवार को 10 बजकर 30 मिनट में एलुरु के अमालोदभावी महागिरजाघर में संपन्न किया जायेगा। धर्माध्यक्ष कई दिनों से बीमार थे। वे 72 साल के थे।
धर्माध्यक्ष जोन ने एलुरु धर्मप्रांत को 32 वर्षों तक अपनी सेवायें दीं।
उन्होंने कमजोर और ग़रीबों के लिये अनेक योजनायें बनायीं और उनके उत्थान के लिये कार्य करते रहे।
धर्माध्यक्ष जोन लोगों के बीच एक मरिया भक्त के रूप में विख्यात् थे। उन्होंने मरिया भक्ति के लिये कई तीर्थस्थल का भी निर्माण कराया जिसमें निर्मलागिरीमाता बहुत ही लोकप्रिय हुआ।











All the contents on this site are copyrighted ©.