2009-07-31 15:49:59

काथलिक येसुसमाजी पुरोहित फादर संजय एक्का घायल


नेपाल में कार्य़रत भारतीय काथलिक येसुसमाजी पुरोहित फादर संजय एक्का को 27 जुलाई को छुरा से मारकर घायल कर दिया गया। संत इग्नासियुस लोयोला पल्ली के मेषपाल फादर संजय नेपाल के निर्धन बच्चों की सहायता के लिए चलाये जा रहे केन्द्र में अपनी सेवा दे रहे थे। उन्हें हमले के बाद राजधानी काठमाँडू स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। नेपाल में येसुसमाजियों के सुपीरियर फादर लौरेंस मनियार ने 29 जुलाई को बताया कि घायल पुरोहित की स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि घटना की तस्वीर और हमले का मकसद स्पष्ट नहीं है लेकिन संभावना है कि बनियातार स्थित येसुसमाजियों द्नारा संचालित हास्टेल के ही कुछ लड़के इस हमले में शामिल रहे होंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.