2009-07-21 14:55:22

इताली पुरोहित सम्मानित


रवांडा नरसंहार के दौरान 3 हजार लोगों की प्राण रक्षा करने के लिए इताली पुरोहित सम्मानित
रवांडा नरसंहार से बचे लोगों के एक संगठन ने 1994 के रवांडा नरसंहार के दौरान वीरोचित कार्य़ करने के लिए इटली के मिशनरी पुरोहित फादर मारियो फालकोनी तथा रवांडा के नौ नागरिकों को सम्मानित किया है। ज्ञात हो कि इस नरसंहार के दौरान 8 लाख लोग मारे गये थे। सम्मानित किये जाने के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए फादर मारियो ने कहा कि आज उन्हें हीरो के समान मान्यता दी जा रही है लेकिन आप सब जानते हैं कि मैं केवल वही कर रहा था जो एक ख्रीस्तीय से अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि हत्यारों से लोगों के जीवन का रक्षा ठीक उसी तरह की जैसा कि येसु अपनी कलीसिया की रक्षा करते हैं और उन्हें प्रसन्नता है कि रवांडा पैट्रियोटिक फ्रंट सही समय पर उनकी मदद और रक्षा के लिए पहुँचे क्योंकि हत्यारे काफी निकट पहुँच चुके थे। फादर मारियो ने पल्ली में शरण लेने आये लगभग 3 हजार लोगों के जीवन की रक्षा में सहायता की थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.