2009-07-18 15:45:29

संत पापा आवोस्ता के उम्बेरतो परिनी अस्पताल से वापस लौटे


आवोस्ता 17 जुलाई, 2009। संत पापा आवोस्ता के उम्बेरतो परिनी अस्पताल में शल्य चिकित्सा के बाद अपने ग्रीष्मकालीन निवास स्थान वापस लौट गये हैं।

उक्त बात की जानकारी वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक जेस्विट फादर फेदिरको लोम्बार्डी ने दी।

उन्होंने बताया कि वृहस्पतिवार को अपने कमरे में गिर जाने से संत पापा के कलाई की हड्डी खिसक गयी थी और उन्हें स्थानीय उम्बेरतो परिनी अस्पताल लाया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि संत पापा के कलाई की हड्डी को ठीक किया गया और हाथ में एक पट्टी बाँध दी गयी है।

संत पापा के निजी चिकित्सक  पत्रित्सयो पोलिस्का ने बताया कि संत पापा की हालत बिल्कुल ठीक है और वे शीघ्र ही अपना सामान्य कार्य करना आरंभ कर देंगे।

ज्ञात हो कि संत पापा सोमवार 13 जुलाई को अपने परंपरागत् ग्रीष्मावकाश के लिये उत्तरी इटली के आवोस्ता घाटी के इन्त्रोद नगरपालिका के लेस कोम्बेस पहुँचे।

संत पापा जिस मकान में रह रहे हैं यह सलेसियन धर्मसमाजियों का है।








All the contents on this site are copyrighted ©.