2009-06-29 15:02:44

फादर कोनराड दोमिनिक जेवियर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार


दिल्ली 29 जून, 2009 । दिल्ली पुलिस ने फादर कोनराड दोमिनिक जेवियर की हत्या के सिलसिले में शैलेन्द्रा चौहान उर्फ़ उदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चौहान पिछले साल हुए चर्चों को तोड़-फोड़ करने की घटना में शामिल था।

शैलेद्र चौहान या उदय सिंह वही व्यक्ति था जिसने मालगाँव बमकाँड के मुख्य आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का सहयोगी था।

ज्ञात हो कि 19 अक्टूबर सन् 2008 को 25 वर्षीय फादर कोनराड की हत्या कर दी । उसी समय से पुलिस को उसकी तलाश थी।

इस साल भी उसने एक पुरोहित पर जहरीला सूई से आक्रमण कर दिया था। जब पुलिस ने उससे पूछ-ताछ की तब उसने बताया कि वह साधवी की मदद करता है और जिसके तार अतिवादी संगठन विश्व हिंदु महासंघ औऱ अभिनव भारती से जुड़े हुए है।

उदय सिंह पर ही यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सरिता विहार के चर्च को ध्वस्त किया था।

दिल्ली के सहायक पुलिस अधीक्षक एस. यादव ने कहा कि आरंभिक पूछ-ताछ के दौरान चौहान उर्फ उदय सिंह ने स्वीकारा है कि उसने तीनों मामलों में अपना योगदान दिया था।

उसने यह भी कबूल किया है कि उसने फादर कोनराड दोमिनिक जेवियर की हत्या की है।










All the contents on this site are copyrighted ©.