2009-06-22 13:16:31

समाज सेवी पू्र्व जेस्विट फादर भिचेन्ते फेरेर की मृत्यु


हैदराबाद, 22 जून, 2009। आन्ध्रप्रदेश में कार्यरत स्पेननिवासी समाज सेवी पू्र्व जेस्विट फादर भिचेन्ते फेरेर की मृत्यु 19 जून को अनन्तपुर जिले में हो गयी। वे 89 वर्ष के थे।

उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए आन्ध्रप्रदेश के मुख्य मंत्री वाय. एस. आर. रेड्डी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि फादर फेरेर विनम्रता सत्य और सेवा की मूर्त्ति थे जिन्होंने 56 सालों तक ग़रीबों और कमजोर वर्ग के लोगों की निःस्वार्थ सेवा की।

जेस्विट धर्मसमाज त्यागने के बाद उन्होंने सन् 1970 ईस्वी में ब्रिटिश पत्रकार अन्ना पेरी से विवाह कर लिया था।

मानवता की सेवा के लिये उन्हें ' स्पैनिश प्रिंस ऑफ अस्तरुयस ' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ज्ञात हो कि उनका नाम नोबल पीस पुरस्कार के लिये प्रस्तावित था।












All the contents on this site are copyrighted ©.