2009-06-22 13:13:06

डॉ. सेबास्तियन कल्लापुरा का धर्माध्यक्षीय अभिषेक सम्पन्न


पटना 22 जून, 2009। बक्सर के लिये नवनिर्वाचित धर्माध्यक्ष डॉ. सेबास्तियन कल्लापुरा का धर्माध्यक्षीय अभिषेक रविवार 21 जून को बक्सर के ' आवर लेडी ऑफ परपेचुवल हेल्प ' महागिरजाघर में सम्पन्न हो गया।
पटना के महाधर्माध्यक्ष डॉ विलियम डिसूजा ने अभिषेक समारोह की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर उत्तरप्रदेश, अलाहाबाद, असम, बनारस, भागलपुर, बेतिया, राँची और पुर्णिया के धर्माध्यक्ष भी उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि बक्सर में धर्माध्यक्ष का पद उस समय रिक्त हो गया था जब वहाँ के धर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा को पटना का महाधर्माध्यक्ष बना दिया गया था।
धर्माध्यक्ष सेबास्तियन केरल के कोत्तियूर के रहने वाले हैं। उनकी पुरोहिताई के पूर्व का प्रशिक्षण मंगलोर के परमधर्मपीठीय सेमिनरी में हुई। उनका पुरोहिताभिषेक 14 मई 1984 में हुआ था।









All the contents on this site are copyrighted ©.