2009-06-11 12:52:49

धर्माध्यक्ष ख्रीस्तोफर हेनरी तूबे का त्याग पत्र स्वीकार


कैनबेरा, जून 9 2009। संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने विलकानिया फोरबेस के धर्माध्यक्ष ख्रीस्तोफर हेनरी तूबे के त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है।

धर्माध्यक्ष तूबे इस वर्ष पास्का पर्व के समय से अपने कार्यो की ज़िम्मेदारी निभाने की असमर्थता जतायी थी।

ऑस्ट्रेलिया में संत पापा के राजदूत ने इस बात की पुष्टि की है कि संत पापा ने कलीसिया के नियम धारा 401 के दूसरे अनुच्छेद के अनुसार उनके त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है।

इस धारा के अनुसार वैसी परिस्थिति में जब एक धर्माध्यक्ष बीमारी या किसी अन्य गंभीर कारणों से अपने दायित्व को नहीं निभा पाता है तो वह त्यापत्र दे सकता है।

ज्ञात हो कि धर्माध्यक्ष तूबे ' अर्थकेयर ऑस्ट्रेलिया ' नामक संस्था के संस्थापक रहे हैं और सन् 2001 से बिलकानिया फोरबेस के धर्माध्यक्ष का कार्यभार संभाला था।

सिडनी को प्रति धर्माध्यक्ष तेरेनस ब्रैडी को उनके स्थान में प्रशासक के रूप में नियुक्ति कर दी गयी है।

फादर ब्रायन लूकस ऑस्ट्रेलियन एपिसकोपल कोन्फेरेन्स के सचिव ने इस बात को बताया कि धर्माध्यक्ष के त्यागपत्र स्वीकृत होने के बाद भी एक पुरोहित के रूप में वे कार्य करते रहेंगे।

यह भी विदित हो कि बिलकानिया फोरबेस धर्मप्रांत आर्थिक और कम पुरोहितों की समस्या से जूझ रहा है। पूरे धर्मप्रांत में 20 पल्लियों के लिये सिर्फ 16 पुरोहित हैं।











All the contents on this site are copyrighted ©.