2009-05-10 12:32:51

अम्मानः जॉर्डन के याजकवर्ग के साथ सान्ध्य वन्दना


अम्मान के सन्त जॉर्ज महागिरजाघर में शनिवार सन्ध्या सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने देश के काथलिक पुरोहितों, धर्मसमाजियों, धर्मसंघियों एवं गुरुकुल छात्रों के साथ सान्ध्य वन्दना का पाठ किया तथा उन्हें अपना सन्देश दिया।

जॉर्डन की कुल आबादी 57 लाख बीस हज़ार है जिनमें मात्र 1.9 प्रतिशत काथलिक धर्मानुयायी हैं। देश में कुल मिलाकर चार धर्मप्रान्त एवं 64 काथलिक पल्लियाँ हैं। 103 पुरोहित, नौ धर्मसमाजी धर्मबन्धु, 249 धर्मबहनें 123 काथलिक केन्द्रों के माध्यम से अपने मिशन को अन्जाम दे रहे हैं।

शनिवार को सन्त जॉर्ज महागिरजाघर में पुरोहितों एवं धर्मबहनों सहित लगभग एक हज़ार श्रद्धालुओं ने सन्त पापा का सन्देश सुना।








All the contents on this site are copyrighted ©.