2009-04-24 16:45:42

महाधर्माध्यक्ष मलायापन चिन्नापा ने बड़े स्तर पर नागरिकों के हताहत होने की भर्त्सना की


भारत में चेन्नै के महाधर्माध्यक्ष मलायापन चिन्नापा ने उत्तरी श्रीलंका में व्यापक स्तर पर आम नागरिकों के मारे जाने को रोकने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की विफलता की भर्त्सना की है। संघर्ष क्षेत्र में एक गिरजाघर में बम गिरने से अनेक लोग मारे गये। महाधर्माध्यक्ष चिन्नप्पा ने कहा कि हम श्रीलंका में और विश्व के अन्य देशों में जीवन यापन कर रहे तमिलों के साथ हैं। श्रीलंका में सैन्य बल और तमिल विद्रोही समूह के मध्य खूनी संघर्ष से जनसंहार हो रहा है और सैन्य कार्य़वाही को वैध नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने श्रीलंका सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव डालने के लिए विश्व के नेताओं का आह्वान किया ताकि वे श्रीलंका में युद्ध को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि सैन्य कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं पाया जा सकता लेकिन राजनैतिक और शांतिपूर्ण वार्ता ही समाधान की कुछ आशा प्रदान कर सकते हैं।










All the contents on this site are copyrighted ©.