2009-04-07 11:14:05

वाटिकन सिटीः धर्माध्यक्ष डाबरे पुणे के धर्माध्यक्ष नियुक्त


सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने सोमवार को पुणे के काथलिक धर्माध्यक्ष वालेरियन डिसूज़ा द्वारा आयु सीमा पार कर लेने पर प्रस्तुत त्यागपत्र स्वीकार किया तथा उनके स्थान पर वसई के धर्माध्यक्ष थॉमस डाबरे को पुणे का नवधर्माध्यक्ष नियु्क्त कर दिया है।

यह सूचना वाटिकन ने शनिवार को रोम में प्रकाशित की थी।

पुणे धर्मप्रान्त के अध्यक्ष होने के साथ साथ धर्माध्यक्ष डाबरे वसई के प्रेरितिक प्रशासक पद पर भी बने रहेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.