2009-03-31 11:43:57

हिमाचल प्रदेशः सड़क दुर्घटना में 20 तीर्थयात्रियों ने प्राण गँवाये


हिमाचल प्रदेश स्थित हिंदू तीर्थ स्थल नैना देवी से पंजाब लौट रहे तीर्थयात्रियों का एक वाहन मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 20 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 60 घायल हो गये।
दुर्घटना आनंदपुर साहिब ज़िले स्थित झज्जर गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार वाहन की क्षमता से अधिक लोग इसपर पर सवार थे जिससे चालक वाहन को नियंत्रण में नहीं रख पाया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को चंडीगढ़ के अस्पताल पहुँचाया गया है।
उक्त वाहन पर अधिकांश महिलाएं और बच्चे सवार थे जो नैना देवी का मेला देखने के बाद लौट रहे थे।
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में वाहन चालकों की लापरवाही, पुराने वाहनों का उपयोग एवं खराब सड़कें अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण है।








All the contents on this site are copyrighted ©.