2009-03-10 12:19:43

श्रीलंकाः बम हमले में अनेक हताहत


श्रीलंका की राजधानी कोलोबो से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अकुरेसा शहर में हुए एक भीषण बम विस्फोट में, पुलिस के अनुसार, कम से कम दस लोगों के प्राण चले गये हैं तथा अन्य अनेक घायल हो गये हैं जिनमें देश का एक मंत्री भी शामिल है।
श्री लंका के रक्षा मंत्रालय की बेब साईट पर प्रकाशित समाचार के अनुसार अकुरेसा की गोदापिटिया मस्जिद पर हुआ हमला तमिल विद्रोहियों द्वारा किया गया एक आत्मघाती हमला था। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि विस्फोट के समय मस्जिद में सरकार के कुछ मंत्री और अधिकारी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे।
श्रीलंका की कुल आबादी एक करोड़ नौ लाख है जिनमें 13 लाख मुसलमान हैं।
श्रीलंका के तेल मंत्री एचएम फोज़ी ने रॉयटर समाचार एजेंसी से कहा कि सम्भवतः कि हमलावर ने क़ाफ़िले में मस्जिद की ओर जाते हुए मंत्रियों पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि उस समय मस्जिद में छह मंत्रि उपस्थित थे। हमले में श्रीलंका के डाक एवं दूरसंचार मंत्री महिंद्रा विजेशेखरा घायल हुए। घटनास्थल से अब तक दस शव पर मिले हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.