2009-03-06 16:57:52

श्रीलंका में मरनेवाले नागरिकों की बढ़ती संख्या पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की गहन चिंता


संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने श्रीलंका में मरनेवाले नागरिकों की बढ़ती संख्या पर गहन चिंता व्यक्त करते हुए श्रीलंका की सरकारी सेना और विद्रोही बल एलटीटीई से अविलम्ब संघर्ष रोकने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवतावादी कार्यों का संयोजन करनेवाले कार्यालय ने बताया कि संघर्ष प्रभावित उत्तरी वाणी प्रांत में फँसे आम नागरिकों की स्थिति पिछले महीने से भी अधिक खराब हो गयी है। संघर्ष क्षेत्र का दायरा 300 वर्ग किलोमीटर से घटकर फरवरी माह में 58 वर्ग किलोमीटर हो गया है जहाँ अनेक नागरिक फँस गये हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार यह संख्या 1 से 2 लाख हो सकती है। अपने प्रवक्ता के माध्यम से जारी संदेश में श्री मून ने श्रीलंका सरकार और विद्रोही बल का आह्वान किया है कि वे हमले रोक दें ताकि आम नागरिक संघर्ष क्षेत्र से







All the contents on this site are copyrighted ©.