2009-02-24 12:11:28

नई दिल्लीः अन्दमन के सूनामी पीड़ितों के लिये क्षतिपूर्ति को अनुमोदन


केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल ने सोमवार को गृहमंत्रालय के उस प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया जिसमें अन्दमन एवं निकोबार द्वीपों के सुनामी पीड़ितों की क्षतिपूर्ति का आग्रह किया गया है।

गृहमंत्रालय ने, अन्दमन एवं निकोबार द्वीपों के सुनामी पीड़ितों की क्षतिपूर्ति के लिये 821.88 करोड़ रुपयों का प्रस्ताव रखा था। राजीव गांधी पुनर्वास कोष के तहत इस प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया गया है।

26 दिसम्बर सन् 2004 को आये समुद्री तूफान सुनामी में अन्दमन और निकोबार द्वीपों के हज़ारों मछुओं ने अपने आवास एवं अपनी नावों को खो दिया था। प्रत्येक नाव के लिये मछुओं को 65 हज़ार रुपये की क्षतिपूर्ति की जाना निर्धारित किया गया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.