2009-02-17 13:04:36

वाटिकन सिटीः फादर डेमियन सहित दस धन्य आत्माएँ सन्त घोषित की जायेंगी


वाटिकन ने सोमवार को प्रकाशित किया कि आगामी शनिवार को परमधर्मपीठ में कार्डिनल परिषद की विशेष बैठक होगी जिसमें फादर डेमियन सहित दस धन्य आत्माओं की सन्त घोषणा समारोहों के लिये तिथियाँ निर्धारित की जायेंगी।

दस धन्य आत्माओं में कुष्ठ रोगियों के प्रेरित कहे जानेवाले फादर जोसफ डेमियन दे वियुस्टर भी सम्मिलित हैं जिन्होंने हवाई में मोलोकाय के कुष्ठरोगियों की सेवा में अपना जीवन अर्पित कर दिया था। बैलजियम के मूल निवासी फादर डेमियन का जन्म सन् 1840 ई. में तथा निधन सन् 1889 ई. में हुआ था। आप येसु और मरियम को समर्पित धर्मसमाज के पुरोहित थे। सन् 1995 में सन्त पापा जॉन पौल द्वितीय ने आपको धन्य घोषित किया था।

सन्त घोषित की जानेवाली अन्य धन्य आत्माएँ इस प्रकार हैं-
-पोलैण्ड में वॉरसो के पूर्व महाधर्माध्यक्ष धन्य ज़ीगमण्ड फेलिन्स्की
-इटली के पुरोहित धन्य आर्कआन्जेलो तादिनी
-स्पेन के पुरोहित धन्य फाँसिसको कॉल ई गवीतार्त
-इटली के मठवासी पुरोहित धन्य बेरनार्दो तोलोमेई
-स्पेन के मठवासी पुरोहित धन्य राफायल बारोन
-पुर्तगाल के पुरोहित धन्य नूनो दे सान्ता मरिया आलवारेज़ परेरा
-इटली की धर्मबहन धन्य गेरट्रूड काथरीन कोमेनसोली
-फ्राँस की धर्मबहन धन्य मरिया दे ला क्रोआ जुगान
-तथा इटली की धर्मबहन काथरीन वोलपीचेल्ली








All the contents on this site are copyrighted ©.