2009-01-24 12:59:41

विनगाँव पारिस में चौथी डकैती, लुटेरों ने करीब 60 हज़ार रुपये लूटे


बिनगाँव, राँची 23 जनवरी, 2009। 21 जनवरी की रात राँची से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर विनगाँव पारिस में डकैती हुई और लुटेरों ने करीब 60 हज़ार रुपये लूट लिये।
स्थानीय लोगों ने उकारन को बताया कि विगत चार वर्षों में यह चौथी डकैती है। समाचार के अनुसार घटना के दिन 21 जनवरी को कुछ लुटेरे मोटर साइकिल में सवार होकर इलियाह धान के घर के पास पहुँचे और उन्होंने उसे लेकर पल्ली पुरोहित के निवास स्थान पर गये।
उन्होंने 45 वर्षीय फादर पिंगल को दरवाज़ा खुलवाया और उससे बंदुक की नोंक पर रुपये माँगने लगे।
जेस्विट फादर पिंगल ने उकान को बताया कि उन्होंने उड़ीसा के दंगा पीड़ितों के लिये जमा किये गये 60 हज़ार रुपये उन्हें दे दिया और कहा कि वे जो भी सामान लेना चाहते हैं ले जायें।
उन्होंने यह भी बताया कि डकैतों ने पारिस में काम करने वाली युवती के साथ बलात्कार भी किया। उसे खूँटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बतायी गयी है।
फादर कुजूर ने बताया कि इसके पहले भी सन् 2004 के अप्रैल में और दिसंबर में, 2006 के सितंबर में भी डकैती हो चुकी है। पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
ज्ञात हो कि इसके पहले 17 दिसंबर 2008 को पतराचौली में 19 दिसंबर को दिघिया में 6 जनवरी को नवाटाँड़ में डकैती हो चुकी है और पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
स्थानीय पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने उकान समाचार को बताया कि काथलिक मिशन पल्लियों में लगातार डकैती पुलिस के लिय एक बड़ी चुनौती बन गयी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही डकैतों को पकड़ लेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.