2009-01-03 17:03:37

ईसाई और इस्लाम धर्म के बीच संवाद की दिशा में हुई प्रगति के बारे में गुरूकुलों और मदरसों को पर्याप्त जानकारी नहीं


काथलिक इस्लामिक वार्ता के विशेषज्ञ जर्मन मूल के ईशशास्त्री येसु समाजी पुरोहित फादर क्रिश्चियन ट्रोल ने कहा है कि ईसाई और इस्लाम धर्म के बीच संवाद की दिशा में हाल में हुई प्रगति के बारे में गुरूकुलों और मदरसों को पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह में रोम में सम्पन्न काथलिक इस्लामिक मंच द्वारा जारी वक्तव्य के बारे में तथा अन्य बैठकों के बारे में भारतीय गुरूकुलों में अध्ययनरत छात्रों को बहुत कम जानकारी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों पर संवाद तथा अंतर धार्मिक वार्ता के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण है कि दोनों धर्मों के धार्मिक नेता और शिक्षक अपने विश्वास में दृढ़ हों कि यह ईश्वर की इच्छा है, एक दूसरे के बारे में जानें और एक दूसरे की सराहना और सम्मान करें। फादर ट्रोल ने कहा कि धार्मिक नेता और ईशशास्त्री होने के कारण यह इच्छा और प्रयास उनके मिशन का एक अनिवार्य भाग है। धार्मिक नेताओं और शिक्षकों को यथार्थ परस्पर ज्ञान और वार्ता में बढ़ने के लिए अपना समय और अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।








All the contents on this site are copyrighted ©.