2008-12-01 14:24:22

ईसाई समुदाय के द्वारा पुलिस अधिकारियों को श्रद्घांजलि अर्पित


दिल्ली, दिसंबर1, 2008। भोपाल के महाधर्माध्यक्ष डॉ. लेओ कोरनेलियो ने कहा है कि पूरे देश की ईसाई समुदाय के नाम पर वे उन लोगों पुलिस अधिकारियों को श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने मुम्बई में आतंकवादियों के साथ लड़ते हुए देश के लिये अपने प्राण गँवा दिये हैं।
उन्होंने कहा कि जौभि कि आतंकवादी आक्रमण और उसमें मारे गये निर्दोष लोगों के कारण देश आहत है फिर भी समर्पित पुलिस अधिकारियों को देश सदा ही याद करेगा।
रविवार को सम्पन्न प्रार्थना सभा में धर्माध्यक्ष ने ईसाई समुदाय से विशेष प्रार्थना की अपील की और कहा कि वे आतंकवादियों के आक्रमण की कड़ी निन्दा करते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति और व्यवस्था बनाये रखें और देश को मजबूत करने के लिये अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक ऐसी बीमारी है जो देश को समाप्त करने पर तुली हुई है।अगर हम एक होकर इसका मुकाबला करें तब ही हम इसपर विजयी हो सकते हैं।







All the contents on this site are copyrighted ©.