2008-11-22 19:10:56

गोवा के फादर युसेबियो फेरावो हत्याकांड के आरोपी दो हिन्दु बरी


पणजी, 21 नवम्बर, 2008। गोवा के फादर युसेबियो फेरावो हत्या कांड के आरोपी दो हिन्दु मनीष दूबे(20) औऱ अमित शुक्ला (21) को दक्षिम गोवा की एक अदालत ने बरी कर दिया है।

गोवा की पुलिस ने दो आरोपियों को 61 वर्षीय पुरोहित की ह्त्या के आऱोप में गिरफ्तार किया गया था । फादर युसेबियो की हत्या 18 मार्च सन् 2006 में अपने ही सोने की कमरा मे कर दी गयी थी। पुलिस रिपोर्ट के मताबिक उनके शरीर में 27 जख़्म पाये गये थे।

फादर युसेबियुस मकासाना के संत फ्रांसिस, चर्च के पल्ली पुरोहित थे। मकासाना गोवा की राजधानी पणजी से 55 किलोमीटर दूर में अवस्थित है।

उन दोनों आरोपियों को अदालत के द्वारा बरी कर देने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वर्तमान पल्ली पुरोहित फादर लौदेरिया गोडिन्हों ने कहा है कि दुनिया जानती है कि उन्हीं दो लोगों ने फादर की हत्या की थी।

न्यायाधीश क्रिसतोभावो ने कहा है कि किसी भी मामले में न्याय तब ही मिल सकता है जब न्यायाधीश अपने अंतःकरण की बात सुनेंगे।

न्यायाधीश बिम्बा के थाली ने कहा कि न्याय न्यायक्रिया के लिये उपलब्ध कराये जाने वाले कागजात के आधार पर वमिलता है।

उधर आरोपियो के सरकारी वकील ने अदालत के निर्णय पर अपनी संतुष्टि जाहिर की है।








All the contents on this site are copyrighted ©.