2008-11-19 20:47:17


बर्री नेसटाउट वाशिंगटन के लिये सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त




संत पापा वेनेदिक्त सोलहवें ने वाशिंगटन के लिये सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में 46 वर्षीय बर्री नेसटाउट को नियुक्त किया है। धर्माध्यक्ष बर्री वाशिंगटन के महाधर्माध्यक्ष डोनाल्ड वूएरल को अपनी सेवायें देंगे।

बर्री का जन्म मेरीलैंड के चेवेरली में सन् 1962 ईस्वी मे हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक सन् 1989 में हुआ था ।

समाचार के अनुसार नवनियुक्त धर्माध्यक्ष के भाई मार्क भी उसी धर्मप्रांत के पुरोहित के रूप में अपनी सेवायें दे रहे हैं।

ज्ञात हो कि धर्माध्यक्ष नियुक्त बर्री हाल में हुए संत पापा के वाशिंगटन दौरा के समय कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभाली थी।

29 नवम्बर को उनका धर्माध्यक्ष अभिषेक सम्पन्न होगा।

वाशिंगटन में काथलिकों की संख्या करीब 5 लाख अस्सी हज़ार है।यहाँ 626 पुरोहित कार्यरत हैं और 247 डीकनों सहित 714 धर्मसमाजी अपनी सेवायें दे रहे हैं।









All the contents on this site are copyrighted ©.