2008-11-18 10:39:30

मुंबईः हिन्दु चरमपंथियों द्वारा मुंबई में पेन्तेकोस्टल चर्च पर हमला


मुंबई के उपनगर भायंदर में शुक्रवार को लगभग 20 संदिग्ध विश्व हिन्दु परिषद के चरमपंथियों ने पेन्तेकोस्टल ख्रीस्तीय गिरजाघर पर हमला किया लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
चश्मदीद गवाहों के अनुसार हमलावर जय महाराष्ट्र, जय हिंद और जय बजरंग बली के नारे लगा रहे थे। दोपहर के समय हिन्दु अतिवादी पेन्तेकोस्टल गिरजाघर में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे और जब वे प्रवेश करने में असफल रहे तो उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। आक्रमण के समय गिरजाघर में 20 श्रद्धालु मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार इस हमले के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुम्बई के सहयोगी धर्माध्यक्ष परसीवाल फरनानडेज़ ने पेन्तेकोस्टल गिरजागर पर वेबजह हमले को आतंकवादी कृत्य निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि हमलावरों का लक्ष्य लोगों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि शांति के इच्छुक सभी व्यक्तियों को इस प्रकार के हमलों की निन्दा करनी चाहिये। धर्माध्यक्ष ने यह आशा भी व्यक्त की राजनीतिज्ञ वोट प्राप्त करने के लिये इन हिंसक तरीकों को नहीं अपनायेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.