2008-10-06 13:04:33

" बिबिया जोरनो ए नोत्ते " अर्थात् " बाईबल रात और दिन " नामक बाइबल पाठन कार्यक्रम का उद्घाटन


संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने इताली टेलेविज़न में एक " बिबिया जोरनो ए नोत्ते " अर्थात् बाईबल रात और दिन नामक बाइबल पाठन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जब रोम में धर्माध्यक्षों की महासभा चल रही है और उसकी विषय वस्तु है प्रभु का वचन ऐसे समय में लोगों की ओर से एक सटीक योगदान है।

बाइबल पाठन कार्यक्रम का आरंभ करते हुए संत पापा ने उत्पति ग्रंथ से एक पाठ पढ़ी। जेनित समाचार के अनुसार इताली टेलविज़न के इस कार्यक्रम में 1 हज़ार दो सौ विभिन्न भाषा-भाषिओं के द्वारा लगातार पूरे बाईबल को पढ़ा जायेगा।

संत पापा के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट कार्डिनल तारचिसियो बेरतोने शनिवार 11 अक्तुबर को प्रकाशना ग्रंथ पढ़ कर इस बाईबल पाठन कार्यक्रम का समापन करेंगे।

बाईबल पाठन के लिये जिन पाठकों का चयन किया गया है उनमें विश्व भर से धर्माध्यक्षों की 12वीं महासभा के लिये आये कई प्रतिनिधि शामिल हैं। धर्माध्यक्षों की सभी का समापन 26 अक्तुबर को हो जायेगा।

समाचार के अनुसार बाईबल पाठन का आयोजन बसिलिका ऑफ संता क्रोचे इन जेरुसलेम्मे में किया गया है। आयोजकों के अनुसार 1 लाख 80 हज़ार लोगों ने इसमें भाग लेने के लिये आवेदन भेजे थे।

रविवारीय देवदूत प्रार्थना के समय लोगों को संबोधित करते समय संत पापा ने कहा कि बाइबल पाठन कार्यक्रम से प्रभु का वचन लोगों के जीवन में प्रवेश करेगा और लोगों के जीवन में ईश्वरीय फल उत्पन्न करेगा।

पोप का मानना है कि जब लोग प्रभु के वचन को जीवन में ग्रहण करेंगे तो इसका फल आना निश्चित है।








All the contents on this site are copyrighted ©.