2008-09-20 12:43:32

गिरजा घरों पर हुए आक्रमण और हिंसा की न्यायिक जाँच होगीः मुख्यमंत्री


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरुप्पा ने शुक्रवार 19 सितंबर को कहा है कि उसकी सरकार कर्नाटक के ईसाइयों और उनके गिरजा घरों पर हुए आक्रमण और हिंसा की न्यायिक जाँच कराएगी।
मुख्य मंत्री के अनसार हाई कोर्ट के एक सेवानिवृत न्यायाधीश को इस जाँच समिति का अध्यक्ष बनाया जायेगा।
मुख्यमंत्री येदियुरुप्पा ने उक्त बातें उस समय कहीं जब वे अंकोला में एक विकास योजना के उदघाटन समरोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ऐसा निर्णय उस समय लिया जब विपक्षी दलों ने सरकार पर इसके लिये दबाव डाला।
ज्ञात हो कि ईसाइयों विपक्षी दलों और धर्मनिर्पेक्ष विचारधारा के लोग मंगलोर हिंसा के संदर्भ में न्यायिक जाँच की माँ शुरु से ही कर रहे थे। विदित हो हिन्दु चरमपंथियों ने पिछले रविवार और सोमवार को मंगलोर के 14 गिरजाघरों पर पत्थर फेंके और जमकर तोड़-फोड़ की थी।
शुरु में मुख्य मंत्री ने इसे ईसाइयों के द्वारा धर्मातरण के विरोध में प्रतिक्रिया कहकर न्यायिक जाँच से इंकार कर दिया था।










All the contents on this site are copyrighted ©.