2008-09-08 13:57:38

चर्च संगठन कारितास इंडिया के द्वारा बचाव और राहत कार्य


बिहार के बा़ढ़ पीड़तों के लिये चर्च संगठन कारितास इंडिया ने बचाव और राहत कार्य शुरु कर दिया है। कारितास इंडिया ने अपनी राहत कार्य के तहत् बाढ़ पीड़ितों के लिये भोजन, दवा और घर बनाने के सामानों को प्रभावित लोगों तक पहुँचाना आरंभ कर दिया है।
राहत और बचाव कार्यों के संयोजक फादर जेवियर थोमस ने बताया कि सरकार ने चर्च द्वारा संचालित कारितास इंडिया को बाढ़ प्रभावित तीन जिलों मधेपुरा, पुर्णिया और सहरसा जिलों में राहत एवं बचाव कार्य करने की जिम्मेदारी सौपी है।
उन्होंने आगे बताया कि इस क्षेत्र में करीब दो लाख सत्तर हजार लोग बेघर-बार हो गये हैं। उनके अनुसार करीब 500 स्वयंसेवक इस क्षेत्र में करीब 54 हज़ार लोगों के लिये भोजन और दवाईयों की व्यवस्था कर रहे हैं। फादर के अनुसार बाढ़ पीड़ितों के लिये करीब एक महीने के भोजन की व्यवस्था कर ली गयी है।
ज्ञात हो कि नेपाल की ओर से आने वाली कोशी नदी ने अपना रास्ता बदला और कई गाँवों में घुस आया और इससे कई लाख लोग बेघरबार हो गये हैं। सरकार के अऩुसार 55 लोगों ने बाढ़ में अपनी जानें गँवायी हैं पर गैरसरकारी आँकडे़ इससे कई गुना ज्यादा बताये जा रहें है।
बाढ़ राहत कार्य में लगे फादर आकाश मुरमु ने उकान समाचार एजेंसी को बताया कि लोगों को लगातार भोजन देने की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि राहत और बचाव कार्य में अन्य लोगों के अलावा 14 फादर, 10 सिस्टर्स औऱ पचास से भी अधिक स्वयंसेवक मुजफ्फरपुर जिलों में राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।


जेस्विट फादर जोर्ज ठाकुर, नाजरेथ धर्म समाज की रोजलिन कारेकातु औऱ मिशनरीस ऑफ चरिटी के ब्रदर अगुस्टिन भी अपने धर्मसमाज के अन्य सदस्यों के साथ बचाव और राहत कार्य में लगे हुए हैं।




.











All the contents on this site are copyrighted ©.