सलेशियन धर्मसमाज के फादर एम. भिन्सेंट राजीव गाँधी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
तमिलनाडू की सड़कों में जीवन बस करने वाले बच्चों के साथ कार्य करने वाले सलेशियन धर्मसमाज
के फादर एम. भिन्सेंट को उनकी 25 वर्षों की सेवा के लिये राजीव गाँधी विशिष्ट सेवा राष्ट्रीय
पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के जन्म दिवस
की पूर्व संध्या पर 18 अगस्त को सम्पन्न एक समारोह में पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री
एम.वी राजेसेखरन ने फादर भिन्सेंट को पुरस्कृत किया। इस पुरस्कार में एक घोषणापत्र और
एक प्रशस्तिपत्र दिया जाता है।
फादर भिन्सेंट सलेशियन धर्म समाज के चेन्नय प्रोविन्स
के सदस्य हैं।और वेड डॉन बोस्का अनबु इलम नामक संस्था में घर से भागे हुए बच्चों के साथ
कार्य करते हैं। फादर भिन्सेंट काथोलिक जेल मिनीस्टरी के निदेशक भी हैं।
फादर
भिन्सेंट ने सड़कों पर गुजर-बसर करने वाले बच्चों के साथ कार्य करना सन् 1985 में चेन्नय
में शुरु किया। सबसे पहले उन्होंने मद्रास रेलवे स्टेशन में रहने और उसके आस-पास जीने
वाले बच्चों के साथ अपना कार्य आरम्भ किया।
बच्चों को उन्होंने रिक्शा चलाना
और अन्य छोटे वाहनों को चलाने का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ उन्होंने उनके विश्राम तथा
मनोरंजन की भी व्यवस्था की जिससे उनके जीवन में अभूतपूर्ण परिवर्तन आये।
फादर
भिन्सेंट ने इस बात की ओर भी ध्यान दिया कि बच्चों को अक्षर ज्ञान दिया जाये और सक्षम
वच्चों के लिये शाम को स्कूल की भी व्यवस्था उन्होंने की। बाल श्रमिक प्रथा को समाप्त
करने के लिये बनी एक स्वयं सेवी संस्था के वे अध्यक्ष भी हैं।