2008-08-26 12:23:27

चीनः ऑलिम्पिक खेलों के बाद काथलिक धर्माध्यक्ष गिरफ्तार


चीन में ऑलिम्पिक खेलों के समापन दिवस पर हेबेई प्रान्त की भूमिगत कलीसिया के धर्माध्यक्ष जिया झीगो को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। विगत कई माहों से धर्माध्यक्ष जिया अपने ही निवास में नज़रबन्द थे।
एशिया समाचार के सूत्रों के अनुसार रविवार को वुकुई के महागिरजाघर में धर्माध्यक्ष ने ख्रीस्तयाग अर्पित किया था जिसके बाद पुलिस, बिना कोई कारण बताये, उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले गई। धर्माध्यक्ष जिया पर 24 घण्टे पुलिस की निगरानी रहा करती थी। इस समय किसी को भी धर्माध्यक्ष का कोई अता पता नहीं है। एक पुरोहित के अनुसार ऑलिम्पिक खेलों के बाद चीनी सरकार अपने पुराने रवैये पर लौट आई है।








All the contents on this site are copyrighted ©.