2008-08-06 12:54:04

बैजिंगः चीन के सिचुआन प्रांत में ओलम्पिक मशाल की यात्रा के तुरन्त बाद भूकंप


अमेरिका के भूगर्भविज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि मंगलवार को चीन के सिचुआन प्रांत में फिर एक बार भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 बताई गई जिससे कम से कम एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा 23 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्मरण रहे कि विगत 12 मई को इसी प्रांत में भीषण भूकम्प आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 आँकी गई थी। भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी जिसमें 70,000 लोग मारे गए थे और 50 लाख लोग विस्थापित एवं बेघर हो गए थे।


ग़ौरतलब है कि चीन में 2 दिन बाद ही ओलम्पिक खेल शुरू होने वाले हैं। भूकंप से कुछ समय पूर्व ही सिचुआन की राजधानी चेंगदु में ओलम्पिक मशाल की यात्रा संपन्न हुई थी। चेंगदु ओलम्पिक मशाल की यात्रा का अन्तिम पड़ाव था।
भूकंप का केन्द्र राजधानी बैजिंग से 1,250 मील दूर बताया जा रहा है।








All the contents on this site are copyrighted ©.