2018-07-06 15:03:00

संत पापा ने संचार विभाग के लिए नये अध्यक्ष को नियुक्त किया


वेटिकन सिटी, शुक्रवार 6 जुलाई 2018 (रेई) : संत पापा फ्रांसिस ने गुरुवार को डॉक्टर पाओलो रफिनी को वाटिकन संचार विभाग के लिए नये प्रीफेक्ट के रूप में नामित किया। डॉ रफिनी इतालवी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के टेलीविजन स्टेशन टीवी 2000 के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

जीवन संबन्धित जानकारी

पाओलो रफिनी का जन्म 4 अक्टूबर 1956 को पलेरमो, सिसिली में हुआ था।

उन्होंने रोम के ला सपीएनजा विश्वविद्यालय से न्यायशास्त्र में अपनी डिग्री प्राप्त की।

डॉ रफिनी 1979 से एक पेशेवर पत्रकार रहे हैं। उन्होंने 1979 से 19 86 तक नेपल्स के समाचारपत्र इल मत्तिनो के लिए काम किया है। 1 986 से 199 6 तक रोम के इल मेसाजेरो में, जोरनाले रेडियो राई में 1996  से 2002 तक, कैनाल जी पैरालमेंटो में 1998 से 2002तक, रेडियो 1 में 1999 से 2002 तक और इनब्लू रेडियो में 2014-2018तक, टेलीविजन राई 3 में 2002 से 2011 तक टेलीविज़न- ला 7 में 2011 से 2014तक काम किया और 2014 से अब तक टीवी 2000 के निदेशक हैं।

उन्हें पत्रकारिता के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं और संचार नैतिकता, नए मीडिया और मीडिया में ख्रीस्तीयों की भूमिका पर कई सम्मेलनों में भाग लिया।

डॉ रफिनी का विवाह मारिया अर्जेंटीना से हुआ है।








All the contents on this site are copyrighted ©.