2018-07-05 14:50:00

संत पापा ने दिया चार लोकधर्मियों की धन्य घोषणा को अनुमोदन


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 5 जुलाई 2018 (रेई)˸ सन्त पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार, पाँच जुलाई को कार्डिनल आन्जेलो आमातो के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया।

इनमें प्रमुख हैं, ईश सेवक पियेत्रो दी विताले, एक लोकधर्मी। उनका जन्म 14 दिसम्बर 1916 को, इटली के सिसिलिया स्थित कास्त्रोनोवो में तथा मृत्यु 29 जनवरी 1940 को हुआ था।

ईश सेवक जोर्ज ला पिरा, एक लोकधर्मी। जन्म, इटली के पोत्सोल्लो में 9 जनवरी 1904 में तथा मृत्यु 5 नवम्बर 1977 को फ्लोरेंस में हुआ था।

ईश सेवक अल्लेसिया गोंजालेज बार्रोस वाई गोंजालेज़, एक लोकधर्मी। जन्म 7 मार्च 1971 को स्पने के मडरिड में तथा मृत्यु 5 दिसम्बर 1985 को स्पेन के पम्पलोना में हुआ।

ईश सेवक कारलो अकूतिस, एक लोकधर्मी। जन्म 3 मई 1991 को लंदन में तथा मृत्यु 12 अकटूबर 2006 को इटली में हुआ था।








All the contents on this site are copyrighted ©.