2018-05-31 10:54:00

कानून के बावजूद अफ़गानी महिलाएँ हिंसा और अन्याय की शिकार


अफ़गानिस्तान, गुरुवार, 31 मई 2018 (रेई, वाटिकन रेडियो): अफ़गानिस्तान में कार्यरत संयुक्त राष्ट्र संघीय सहायता मिशन ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि कानून के बावजूद अफ़गानी महिलाएँ हिंसा और अन्याय का शिकार बनती हैं।     

मंगलवार को प्रकाशित उक्त रिपोर्ट में कहा गया कि अफ़गानिस्तान में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन सम्बन्धित कानून 2009 में पारित किया गया था किन्तु इसके बावजूद अफ़गानी महिलाएँ अन्याय का शिकार बनती है।

रिपोर्ट में कहा गया कि परिवार की प्रतिष्ठा के नाम पर अफ़गानी महिलाओं पर अत्याचार किये जाते तथा कभी कभी उनकी हत्या भी कर दी जाती है। अगस्त 2015 तथा दिसम्बर 2017 के दौरान महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के 237 प्रकरण दर्ज किये गये थे तथा 280 महिलाओं को परिवार के भीतर ही मार डाला गया था।

मानवाधिकार सम्बन्धी संयुक्त राष्ट्र संघीय उच्च्युक्त ज़ैद अल हुसैन ने कहा, "मध्यस्थता का उपयोग मार-पीट अथवा हत्या के मामलों में महिलाओं को न्याय नहीं दिला पाता है तथा उनके मूलभूत मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है।

उक्त रिपोर्ट के अनुसार कई महिलाओं ने बताया कि उनपर दबाव डाला जाता है कि वे अपनी शिकायत वापस ले लें और मध्यस्थता के लिये सहमत हो जायें मानों उनके विरुद्ध कोई अपराध नहीं हुआ हो।








All the contents on this site are copyrighted ©.