2018-05-02 17:19:00

येसु ने अपना जीवन देकर हमें प्यार किया है, संत पापा फ्राँसिस


वाटिकन सिटी, बुधवार 2 मई 2018 ( रेई) : ख्रीस्त धर्मानुयायी अपने प्रभु और गुरु के बताये और दिखाये मार्ग पर चलकर जीवन की पूर्णता को हासिल करते हैं और वह है ईश्वर और अपने पड़ोसी से प्रेम करना। संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट प्रेषित कर येसु की आज्ञा का पालन करने की प्रेरणा दी।

संदेश में उन्होंने लिखा,“प्रभु येसु अपने प्यार को हमारे साथ साझा करते हैं ताकि हम ईश्वर और पड़ोसी से प्यार कर सकें क्योंकि उसने अपना जीवन देकर हमें प्यार किया है।”

संत योहन के सुसमाचार अध्याय 15 पद 13 में हम येसु के प्रेम का सबसे बड़ा प्रमाण पाते हैं।  इस विषय में प्रभु स्वयं कहते हैं, “इससे बड़ा प्रेम किसी का नहीं कि कोई अपने मित्रों के लिए अपने प्राण अर्पित कर दे।” प्रभु येसु स्वयं यह उत्तम प्रमाण अपना जीवन देकर दिया। इसी जीवन की आहुति को उन्होंने पवित्र यूखारिस्तीय संस्कार का रूप दिया। वे कलवारी पहाड़ पर, खुद को कुर्बान करने की हद तक प्रेम दिखाने की बेजोड़ मिसाल है। खुद को कुर्बान करने का मतलब है, निःस्वार्थ भाव से अपनी ज़रूरतों और चिंताओं से पहले दूसरों (पड़ोसी) की ज़रूरतों और चिंताओं पर ध्यान देना।








All the contents on this site are copyrighted ©.