2018-04-23 16:02:00

विश्व पुस्तक दिवस पर संत पापा का संदेश


वाटिकन सिटी, सोमवार 23 अप्रैल 2018 (रेई) : आज, सोमवार, 23 अप्रैल, विश्व पुस्तक और प्रकाशनाधिकार दिवस है। इस अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने पुस्तकों के प्रकाशन और अध्ययन सेंटर के अध्यक्ष को व्यक्तिगत शुभकामनाएं भेजा।

विश्व पुस्तक दिवस 2018 के अवसर पर वाटिकन राज्य के सचिवालय के माध्यम से भेजे गये पुस्तकों के प्रकाशन और अध्ययन सेंटर के अध्यक्ष रोमानो मोंट्रोनी ने संत पापा फ्राँसिस के पत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा, "संत पापा से संदेश प्राप्त करना हमें बहुत खुशी देती है। उनका यह संकेत हमारे लिए का बहुत महत्व है।"

उन्होंने कहा,“इटली के सांस्कृतिक विकास में, पढ़ने के महत्व को समझने के लिए हमें बहुत बड़े गवाहों की आवश्यकता है जिनके पास मानव और संस्थागत विश्वसनीयता है और संत पापा फ्राँसिस इनमें से एक हैं। पढ़ने के मूल्य की सराहना भरे शब्द किसी भी प्रचार या पहल से ज्यादा आक्रामक हैं।"

संत पापा की शुभकामना : एक भाईचारे समाज के लिए एक साधन के रूप में पढ़ना

अपने संदेश में संत पापा उम्मीद करते हैं कि "इस परिस्थिति में पुस्तक या आम तौर पर पढ़ने के महत्व को प्रोत्साहन देकर दुनिया के निर्माण हेतु एक उचित और भाई चारे समाज की स्थापना के प्रति जागरूक किया जा सकता है।"

इस दिवस का इतिहास

23 अप्रैल को पूरे विश्व के लोगों के द्वारा हर वर्ष मनाया जाने वाला विश्व पुस्तक दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है। पढ़ना, प्रकाशन और प्रकाशनाधिकार को पूरी दुनिया में लोगों के बीच बढ़ावा देने के लिये यूनेस्को द्वारा सालाना आयोजित ये बहुत ही महत्वपूर्णं कार्यक्रम है।

पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वार्षिक आधार पर विश्व पुस्तक दिवस को मनाने के पीछे बहुत सी कहानियाँ हैं। मीगुएल डी सरवेंटस नाम से सबसे प्रसिद्ध लेखक को श्रद्धांजलि देने के लिये स्पेन के विभिन्न किताब बेचने वालों के द्वारा वर्ष 1923 में पहली बार 23 अप्रैल की तारीख अर्थात् विश्व पुस्तक दिवस और किताबों के बीच संबंध स्थापित हुआ था। ये दिन मीगुएल डी सरवेंटस की पुण्यतिथि है।

विश्व पुस्तक दिवस और प्रकाशनाधिकार दिवस को मनाने के लिये यूनेस्को द्वारा 1995 में पहली बार विश्व पुस्तक दिवस की सटीक तारीख की स्थापना हुई थी। यूनेस्को के द्वारा इसे 23 अप्रैल को मनाने का फैसला किया गया था क्योंकि, ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, विलियम शेक्सपियर, व्लादिमीर नबोकोव, मैमुएल सेजिया वैलेजो का जन्म और मृत्यु वर्षगाँठ, मीगुअल डी सरवेंटस (22 अप्रैल को मृत्यु और 23 अप्रैल को दफनाए गये), जोसेफ प्ला, इंका गारसीलासो डी ला वेगा का मृत्यु वर्षगाँठ और मैनुअल वैलेजो, मॉरिस द्रुओन और हॉलडोर लैक्सनेस का जन्म वर्षगाँठ होता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.