2018-04-11 16:16:00

अप्रैल और मई महीनों में संत पापा की धर्मविधि समारोहों की सूची


वाटिकन सिटी,बुधवार 11 अप्रैल 2018 (रेई) :  वाटिकन प्रेस कार्यालय ने आगामी अप्रैल एवं मई महीनों में संत पापा फ्राँसिस के धर्मविधि अनुष्ठानों की जानकारी को प्रकाशित कर दिया है।

संत पापा फ्राँसिस की धर्मविधि अनुष्ठानों की व्यवस्था करने वाली समिति के संचालक मोनसिन्योर ग्वीदो मरिनी ने 11 अप्रैल को एक विज्ञाप्ति जारी कर संत पापा के कार्यक्रम की सूची प्रस्तुत की जिसके अनुसार, अप्रैल और मई महीने में संत पापा के कार्यक्रम इस प्रकार होंगे -

20 अप्रैल,शुक्रवार, मोलफेत्ता और अलेस्सानो का प्रेरितिक दौरा।   

22 अप्रैल, पास्का का चौथा रविवार, संत पेत्रुस महागिरजाघर में, प्रातः 9.15 बजे पुरोहिताभिषेक ख्रीस्तयाग समारोह

01 मई, सोमवार, मई रोजरी के महीने की शुरुआत हेतु 5 बजे संध्या दिवीनो अमोरे तीर्थालय का दौरा

19 मई, शनिवार, 10 बजे कार्डिनल भवन मंडल में संत पापा संत प्रकरण हेतु प्रस्तावित नामों पर विचार करेंगे।

20 मई, पेंतेकोस्त रविवार, संत पेत्रुस महागिरजाघर में, प्रातः 10,00 बजे ख्रीस्तयाग समारोह का अनुष्ठान।








All the contents on this site are copyrighted ©.