2018-03-24 12:55:00

संत पापा फ्राँसिस ने दक्षिण सूडान एक्युमेनिकल प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की


वाटिकन सिटी, शनिवार 24 मार्च 2018 ( वीआर,रेई): संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 23 मार्च को वाटिकन में दक्षिण सूडान से आये हुए एक्युमेनिकल प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की और युद्ध ग्रस्त राष्ट्र की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए।

दक्षिण सूडान के युद्धरत दलों के बीच मध्यस्थ रहे युगांडा में गुलु के महाधर्माध्यक्ष जॉन बैपटिस्ट ओदामा ने वाटिकन न्यूज को बताया कि संत पापा फ्राँसिस प्रतिनिधि मंडल से मिलकर खुश हैं। उन्होने कहा कि "ख्रीस्तीयों को रुप में हमारे मतभेदों पर ध्यान देने  के बजाय एक साथ मिलकर काम करना अधिक महत्वपूर्ण है"

दक्षिण सुडान के शरणार्थियों को युगांडा में शरण

महाधर्माध्यक्ष ओदामा ने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में युगांडा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वर्तमान में युगांडा एक लाख शरणार्थियों की मेजबानी कर रहा है जो दक्षिण सूदान में हो रहे संघर्ष में लड़ने वालों के साथ मारे जाने के डर से, और साथ ही भूख और सामाजिक सेवाओं की कमी के कारण देश से भाग गए हैं।

 महाधर्माध्यक्ष ओदामा ने कहा, "दक्षिण सुडान न केवल पड़ोसी है परंतु जरुरत मंद भाई है। जब आपके भाई का घर जल रहा है तो  आप चिंतित रहते हैं, यहां तक कि थोड़ा पानी पाने के लिए और थोड़ा जलते हुए घर पर डालना एक अच्छी चेष्टा है इसलिए, देश में चल रहे युद्ध से भाग कर युगांडा आने वाले शरणार्थियों को  को स्वीकार करना दक्षिण सूडान के साथ हमारी एकता का संकेत मिलता है।"

संत पापा ने इसकी कार्रवाई के लिए दुनिया का आह्वान किया

महाधर्माध्यक्ष ओदामा ने याद किया कि हाल ही में संत पापा ने दक्षिण सुडान और लोकतांत्रिक गणराज्य कॉगो में शांति स्थापना के लिए प्रार्थना का दिन रखा था और पूरे विश्व के लोगों से युद्ध रोकने के लिए प्रार्थना का आग्रह किया था और उन्होंने विश्व के सभी लोगों को इसपर कार्रवाई करने का आह्वान किया था।

उन्होंने कहा,"इंसान होने के नाते हम सभी एक हैं यदि किसी भी महाद्वीप में या किसी भी देश में किसी भी भाग में पीड़ा है, तो मानवता पीड़ित है।"

संत पापा फ्राँसिस से मुलाकात करने के बाद एक्यूमेनिकल प्रतिनिधि मंडल रोम स्थित संत एजीदियो समुदाय के मुख्यालय का दौरा किया जो देश में शांति वार्ता में लगी हुई है।








All the contents on this site are copyrighted ©.