2018-03-22 15:57:00

नाइजीरिया में दापची के स्कूल में अपहरण की गई कुछ लड़कियों की रिहाई, यूनिसेफ


दापची, बृहस्तपतिवार 22 मार्च 2018 (रेई) : नाइजीरिया में यूनिसेफ के प्रतिनिधि मोहम्मद मलिक ने वाटिकन प्रेस को सूचित किया कि बुधवार 21 मार्च सुबह अगवा की गई 100 लड़कियों में से 76 लड़कियां लौट आई हैं, जिन्हें 19 फरवरी को नाइजीरिया के दापची में एक बोर्डिंग स्कूल से इन लड़कियों को अगवा किया गया था। दापची कस्बे से अगवा की गई ज़्यादातर लड़कियां घर वापस लौट आई हैं। चरमपंथी सुबह ही एक वाहन में सभी लड़कियों के लेकर आए और उन्हें छोड़ कर चले गए।

सरकार ने कहा है कि उस इलाके में सैनिक कार्रवाई रोक दी गई है ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि सरकारी बयान में ये नहीं बताया गया है कि कितनी लड़कियों की मौत हो चुकी है।

सूचना मंत्री अल्हाजी लाई मोहम्मद ने अपने बयान में कहा कि लड़कियों को 'सरकार के कुछ दोस्तों की मदद से बिना शर्त' छुड़वाया गया है।

उन्होंने कहा, "सरकार समझती है कि हिंसा से कुछ हल नहीं होगा क्योंकि इससे लड़कियों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी, इसलिए हिंसा से अलग विकल्पों को हमने सहारा लिया।"

यूनिसेफ, योबे राज्य में युवा मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि लड़कियों और उनके परिवारों को आवश्यक समर्थन मिल सके। पिछले कुछ महीनों में, लड़कियों को शारीरिक और यौन हिंसा का सामना करना पड़ा था। उन्हें सुरक्षित महसूस करने और स्कूल में वापस आने के लिए उनके परिवारों और समुदायों के समर्थन की आवश्यकता है।

यूनिसेफ नागर समाज संगठनों के साथ भी काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अगवा की गई हर लड़की की व्यक्तिगत देखभाल शारीरिक चिकित्सा के साथ-साथ मानसिक चिकित्सा मिले।

 हमें उन लड़कियों के परिवारों के लिए खेद है जो घर वापस नहीं आयी। हम पुष्टि की प्रतीक्षा करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि पांच लड़कियां मर चुकी हैं। यूनिसेफ उन परिवारों को हार्दिक संवेदना प्रकट करता है जिन्होंने अपनी बेटियों को खो दिया है।

यूनिसेफ ने सभी लापता लड़कियों की रिहाई का मांग को नवीनीकृत करता है। 2009 में विद्रोह की शुरूआत से  अबतक 2,295 से अधिक शिक्षकों को मार डाला गया है, 19,000 विस्थापित हो गए, और लगभग 1,400 स्कूलों को नष्ट कर दिया गया है।"








All the contents on this site are copyrighted ©.