2018-03-19 17:55:00

संत पापा फ्राँसिस दवारा संत पेत्रुस महागिरजाघर में तीन धर्माध्यक्षों का अभिषेक


वाटिकन सिटी, सोमवार 19 मार्च 2018 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 19 मार्च को रोम के स्थानीय समयानुसार संध्या पाँच बजे वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर में पवित्र युखारिस्तीय समारोह के दौरान तीन नये धर्माध्यक्षों का अभिषेक किया।

पोलैंड के पिलपिन धर्मप्रांत के पुरोहित मोनसिन्योर वादीमार स्तानिसलाउस जिनका जन्म 6 फरवरी 1968 को पोलैंड के विकबोर्क नामक स्थान में हुआ था। वे 30 मई 1993 को उनकी पुरोहिताभिषेक हुआ। वे मास्ट्रिक्ट के महाधर्माध्यक्ष चुने गये और 15 फरवरी को संत पापा फ्राँसिस ने उन्हें निकारागुवा का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।

माल्टा गोजो धर्मप्रांत के पुरोहित मोन्सिन्योर अलफ्रेड जुरेब जिनका जन्म गोज़ो द्वीप पर 14 अक्टूबर 1958 में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 1984 में हुआ। उन्होंने सन् 1991 में परमधर्मपीठीय लातेरन विश्व विद्यालय के सचिवालय में कार्य करना आरम्भ किया था। वाटिकन राज्य के सचिवालय में उन्होंने 1995 में सेवा देना आरम्भ किया जिसके बाद उनका तबादला नवम्बर 2000 में परमधर्मपीठीय हाऊसहोल्ड में हो गया। वे वाटिकन राज्य सचिवालय आये तथा 2007 से संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें के सचिव के रूप में काम किया और बाद में संत पापा फ्राँसिस के भी सचिव रहे। 2013 के नवम्बर माह में वे वाटिकन बैंक के लिए परमधर्मपीठीय समिति एवं परमधर्मपीठ के आर्थिक ढाँचे के पुनर्गठन हेतु प्रतिनिधि नियुक्त हुए। 2014 के मार्च में वे अर्थव्यवस्था के सचिवालय के महासचिव नियुक्त हुए थे। 26 फरवरी को संत पापा फ्राँसिस ने उन्हें अमानतेया का महाधर्माध्यक्ष और कोरिया एवं मोंगोलिया का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।

 कनाडा के ओट्टावा महाधर्मप्रांत के पुरोहित, मोनसिनयोर होसे अविलीन बेट्टेनकॉर्ट का जन्म 23 मई 1962 को पुर्तगाल में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 29 मई 1993 में हुआ तथा 1999 में वे कोंगो के प्रेरितिक राजदूतावास में सेवा करते हुए परमधर्मपीठ के राजनयिक सेवा में भर्ती हुए। उन्होंने 2012 में वाटिकन राज्य के सचिवालय में प्रोटोकॉल के प्रमुख पद का कार्य करना आरम्भ किया। संत पापा फ्रांसिस ने 28 फरवरी 2018 को चितानोवा का महाधर्माध्यक्ष और अर्मेनिया एवं जोर्जिया का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.