2018-03-03 16:31:00

शुक्रवार: संत पापा ने छोटे बच्चों के साथ महिलाओं के सुधारगृह का दौरा किया


रोम, शनिवार 3 मार्च 2018 (वीआर, रेई) : संत पापा फ्राँसिस दुःख में पड़े लोगों के साथ आत्मीयता दिखाने की प्रक्रिया को जारी रखते हुए उन्होंने शुक्रवार 2 फरवरी को रोम स्थित ‘कासा दी लेदा’ का दौरा किया और वहाँ 5 महिलाओं और उनके बच्चों से मुलाकात की। उनकी मुलाकात ने सबको चकित कर दिया था। संत पापा फ्राँसिस के साथ नवीन सुसमाचार प्रचार हेतु बनी परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष रीनो फिसिकेला थे। यह समिति इस पहल का आयोजन करती है।

संत पापा ने शुक्रवार को अपराहन 4 बजे ‘कासा दी लेदा’ की 5 माताओं उनके बच्चों और वहाँ के कार्यकर्ताओं को आश्चर्यचकित कर दिया। माताओं की उम्र करीब 25 से 30 साल है। संत पापा ने उनसे बातें की और बच्चों के संग भी खेला। संत पापा ने बच्चों के लिए एक बड़ा ‘ईस्टर एग’ (चॉकलेट) दिया जिसे बच्चों खुशी से चिल्लाते हुए स्वीकार किया। उन्होंने संत पापा को अपने साथ जलपान करने के लिए आमंत्रित किया। माताओं ने संत पापा को अपने द्वारा बनाई चीजों को उपहार में दिया। उन्होंने संत पापा को अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे इस कठिन परिस्थिति में भी अपने बच्चों की परवरिश करने के लिए इस घर को पाकर बहुत खुश हैं।

कासा दी लेदा के निदेशक डॉक्टर लिल्लो दी मूलो ने संत पापा को इस घर की स्थापना के बारे में बताया। तथा आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को बाहर निकालने और समाज की मुख्य धारा में पुनः जोड़ने के प्रयास की परियोजना से अवगत कराया। संत पापा ने माताओं के लिए भी उपहार दिया, जिसमें उनके साथ मुलाकात की याद में उनके दवारा हस्ताक्षर किया गया चर्मपत्र भी शामिल था। उनके साथ करीब एक घंटा बिताकर संत पापा वापस वाटिकन संत मार्था लौटे।








All the contents on this site are copyrighted ©.