2018-02-26 14:18:00

संत पापा ने धार्मिक उत्पीड़न के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना की


वाटिकन सिटी, सोमवार 26 फरवरी 2018 (वीआर,रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार को पाकिस्तानी आसिया बीबी के पति और पुत्री एवं रेबेका बित्रुस के साथ मुलाकात कर विश्व में धार्मिक यातना सहने वालों के लिए विशेष प्रार्थना की।

एशिया बीबी एक पाकिस्तानी ख्रीस्तीय महिला है जिन्हें 2009 में पंजाब में हुई कथित ईशनिन्दा के लिए मौत की सजा सुनाई गई है वे अभी मुल्तान महिला जेल में है। रेबेका बित्रुस एक नाइजीरियाई युवा महिला हैं जिन्हें बोको हराम जिहादियों द्वारा दो साल तक अपहरण कर लिया गया था।

व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान संत पापा ने वहाँ उपस्थित लोगों के साथ पूरी आशा और विश्वास के साथ प्रार्थना की। आसिया बीबी की सबसे छोटी बेटी एइशाम ने उर्दू में प्रार्थना की। रेबेका ने भी अपना मातृभाषा में प्रार्थना की।

एइशाम ने ने संत पापा से कहा कि उसकी माँ ने संत पापा के लिए विशेष प्यार भेजा है। यह बैठक जरुरतमंद कलीसियाओं की मदद हेतु बनी परमधर्मपीठीय संगठन द्वारा आयोजित की गई थी। यह संगठन पूरे विश्व में पीड़ित ख्रीस्तीयों का समर्थन करती है।

मुलाकात के बाद, एसीएन इटली के अध्यक्ष, अलेकसांद्रो मोंडदुरो ने कहा कि उनसे बातें करने के बाद संत पापा उनसे बहुत ही प्रभावित हुए। उन्होंने अशिया बीबी और रेबेका को "महिला शहीदों के रूप में वर्णित किया : वे एक ऐसी सभ्यता के लिए सटीक उदाहरण हैं जो दर्द का सामना करने से डरते हैं।"








All the contents on this site are copyrighted ©.