2018-02-15 16:11:00

मार्च एवं अप्रैल महीनों में संत पापा के धर्मविधि समारोहों की सूची


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 15 फरवरी 18 (रेई): वाटिकन ने आगामी मार्च एवं अप्रैल महीनों में संत पापा फ्राँसिस के धर्मविधिक अनुष्ठानों की जानकारी को प्रकाशित कर दिया है।

संत पापा की धर्मविधिक अनुष्ठानों की व्यवस्था करने वाली समिति के संचालक मोनसिन्योर ग्वीदो मरिनी ने 15 फरवरी को एक विज्ञाप्ति जारी कर संत पापा के कार्यक्रम की सूची प्रस्तुत की जिसके अनुसार, मार्च में संत पापा के कार्यक्रम इस प्रकार होंगे -

09 मार्च, शुक्रवार, संत पेत्रुस महागिरजाघर में, संध्या 5.00 बजे पश्चाताप की धर्मविधि का  अनुष्ठान।

17 मार्च, शनिवार, संत जोवान्नी रोतोंदो में प्रेरितिक यात्रा।

25 मार्च, रविवार, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में, प्रातः 10.00 बजे खजूर रविवार का    

मिस्सा एवं प्रभु के दुःखभोग का पाठ जिसमें प्रभु के येरूसालेम प्रवेश की यादगारी मनायी जायेगी।

29 मार्च, पुण्य बृहस्पतिवार, संत पेत्रुस महागिरजाघर में, प्रातः 9.30 बजे क्रिज्मा मिस्सा का अनुष्ठान।

30 मार्च, पुण्य शुक्रवार, संत पेत्रुस महागिरजाघर में, संध्या 5.00 बजे प्रभु के दुःखभोग की धर्मविधि तथा शाम 9.15 बजे रोम के कोलोसेयुम में क्रूस रास्ता का नेतृत्व।

31 मार्च, पुण्य शनिवार, संत पेत्रुस महागिरजाघर में शाम 8.30 बजे पास्का जागरण की धर्मविधि।

अप्रैल माह में संत पापा के कार्यक्रम -

1 अप्रैल, पास्का रविवार, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में, प्रातः 10.00 बजे पास्का महापर्व का ख्रीस्तयाग समारोह। उसके बाद 12.00 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर के मुख्य बरमदा से उरबी एत ओरबी संदेश एवं आशीष।

8 अप्रैल रविवार, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में प्रातः 10.30 बजे दिव्य करुणा के उपलक्ष्य में ख्रीस्तयाग एवं करुणा के मिशनरियों से मुलाकात।








All the contents on this site are copyrighted ©.