2018-02-05 16:37:00

येसु को पाने के लिए हमें अपने स्थान से उठना और बाहर जाना होगा, संत पापा


वाटिकन सिटी, सोमवार 5 फरवरी 2018 (रेई) : ईश्वर परम दयालु हैं। नम्रतापूर्वक और सच्चे दिल से ढूँढ़ने वालों को वे कभी हतास नहीं करते। संत पापा ने ट्वीट प्रेषित कर ईश्वर से मिलने के लिए खुद को जानने और अपने आप से बाहर निकलने की प्रेरणा दी।

उन्होंने सोमवार 5 फरवरी के संदेश में लिखा, "जो लोग अपने दुःखों से अवगत हैं और अपनी आंखों को नम्रता से झुकाते हैं, वे दयालु ईश्वर की निगाहों को महसूस करते हैं।"  

संत पापा ने 4 फरवरी के संदेश में लिखा, "येसु चाहते हैं कि वे उन लोगों से मिलें जो उन्हें ढूँढ़ते हैं पर येसु को पाने के लिए हमें अपने स्थान से उठना और अपने आप से बाहर जाना होगा।"  








All the contents on this site are copyrighted ©.