2018-01-27 12:29:00

संत एवं धन्य घोषणा को मिला संत पापा का अनुमोदन


वाटिकन सिटी, शनिवार, 27 जनवरी 2018 (रेई): सन्त पापा फ्राँसिस ने शनिवार, 26 जनवरी को कार्डिनल आन्जेलो आमातो के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा संत एवं धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

उनमें प्रमुख हैं, धन्य नजारिया इग्नासिया मार्च मेसा, इगलेसिया की मिशनरी क्रूसेड की धर्मबहनों के धर्मसंघ की संस्थापिका। उनका जन्म स्पेन में 10 जनवरी 1889 को तथा मृत्यु 6 जुलाई 1943 को हुई थी।

प्रभु सेविका अलफोंसा मरिया एप्पींजर, सर्वोच्च पवित्र मुक्तिदाता को समर्पित धर्मसंघ की संस्थापिका। उनका जन्म फ्राँस में 9 सितम्बर 1814 को तथा मृत्यु 31 जुलाई 1867 को हुई थी।

प्रभु सेविका क्लेलिया मेरलोनी, येसु के पवित्र हृदय को समर्पित संस्था की संस्थापिका। उनका जन्म इटली क रोम शहर में 10 मार्च 1861 को तथा मृत्यु 21 नवम्बर 1930 को हुई थी।

प्रभु सेवक दिव्य प्रेम की मरिया क्रूचेफिस्सा, पवित्र हृदय की प्रेरिताई के संस्थापक। उनका जन्म इटली के नेपल्स में 23 दिसम्बर 1892 को तथा मृत्यु 23 मई 1973 को हुई थी।

प्रभु सेवक शहीद पीटर क्लेवर, ओरान के धर्माध्यक्ष एवं उपदेशक धर्मबंधुओं के ऑर्डर के सदस्य, और उनके 18 धर्मसमाजी साथी जो एलजीरिया में 1994 से 1996 के बीच विश्वास के कारण अत्याचार के शिकार हुए थे।

प्रभु सेविका वेरोनिका अंताल जो सेकुलर फ्राँसिसकन ऑर्डर की एक लोकधर्मी थी। उनका जन्म रोमानिया में 7 दिसम्बर 1935 को तथा मृत्यु 24 अगस्त 1958 में विश्वास के कारण अत्याचार के दौरान हुई थी।

प्रभु सेवक अब्रोसियो ग्रितानी एक धर्मप्रांतीय पुरोहित एवं संत बेनेडिक्ट जुसेपे लाब्रे के ओब्लेट धर्मसमाज के संस्थापक। उनका जन्म इटली में 11 अक्तूबर 1907 को तथा मृत्यु 30 अप्रैल 1951 को हुई थी।

प्रभु सेविका अन्ना मद्दालेना देलब्रेल जो एक लोकधर्मी थी। उनका जन्म फ्राँस में 24 अक्तूबर 1904 को तथा मृत्यु 13 अक्तूबर 1964 को हुई थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.